newsite.jpg
एशियाई शेरों का दूसरा घर मध्य प्रदेश में तैयार
पर्यावरण
सोमवार , , 02 जून
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



gir-lion.jpg
नेशनल ज़ू ऑथोरिटी ने मध्य प्रदेश के कुनो अभ्यारण को एशियाई शेरों के दूसरे वैकल्पिक घर के रूप में मान्यता दे दी है
एशियाई शेरों का एकमात्र निवास अब तक गुजरात का गीर राष्ट्रीय अभ्यारण था, लेकिन अब एशियाई शेरों को एक और घर मिलने जा रहा है. नेशनल ज़ू ऑथोरिटी ने मध्य प्रदेश के कुनो अभ्यारण को एशियाई शेरों के दूसरे वैकल्पिक घर के रूप में मान्यता दे दी है और अब इस प्रदेश में देश भर के चिड़ियाघरों से शेरों को लाकर बसाया जाएगा.

इससे पहले इस प्रदेश में गुजरात के गीर अभ्यारण मे रह रहे शेरों मे से कुछ जोडों को लाया जाने वाला था. लेकिन गुजरात सरकार द्वारा शेरों के स्थलांतर की मंजूरी ना दिए जाने के बाद अब नेशनल ज़ू ऑथोरिटी के पास चि़ड़ियाघर से शेर लाने के अलावा और कोई विकल्प नही बचा है.

सबसे पहले दिल्ली और हैदराबाद के चिड़ियाघरों से शेरों को लाया जाएगा. हालाँकि इस फैसले से गुजरात सरकार खुश नही है, क्योंकि अब तक एशियाई शेर सिर्फ गुजरात के गीर में ही पाए जाते थे. और इससे राज्य की एक पहचान बनती थी. लेकिन नेशनल ज़ू ऑथोरिटी का मानना है कि इन शेरों को अलग अलग स्थान पर बसाना जरूरी है ताकि किसी भी सम्भावित प्राकृतिक अथवा मानव सर्जित विपदा से इनका समल नाश होने के खतरे से बचा जा सके.

बहरहाल मध्यप्रदेश के कुनो अभ्यारण में जल्द ही शेर की दहाड सुनाई देने वाली है.





 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें