newsite.jpg
लकवाग्रस्त इंसान ने अपने दिमाग से वर्चुअल अवतार को काबू में किया
तकनीक
मंगलवार , , 03 जून
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



man-controls-secondlife-wit.jpg
41 वर्षीय यह मरीज मात्र अपने दिमागी विचारों से अपने अवतार को नियंत्रित कर रहा था.
जापान मे एक व्यक्ति प्रसिद्ध वेबसाइट सेकंड लाइफ में अपने वर्चुअल अवतार को गलियों मे घूमा रहा था और दूसरे लोगों से बातचीत भी कर रहा था. लेकिन वह व्यक्ति ना तो कीबॉर्ड का उपयोग कर सकता है ना ही माउस को पकड सकता है क्योंकि उसका पूरा शरीर लकवे की शिकायत की वजह से निष्क्रिय हो चुका है.

41 वर्षीय यह मरीज मात्र अपने दिमागी विचारों से अपने अवतार को नियंत्रित कर रहा था. जापान के तकनीकी जानकारों ने इस व्यक्ति के मस्तिष्क पर एक हेडगियर लगाया था जिसमें 3 इलेक्ट्रोरोड लगे हुए थे जो उसके दिमाग की तरंगो को महसूस कर सकते थे. अब यह मरीज सोचता था कि वह चल रहा है और उसका वर्चुअल अवतार चलने लगता था. वास्तव में मरीज के मस्तिष्क पर लगे इलेक्ट्रोरोड उसकी सोच को परख कर उस हिसाब से उसके अवतार को नियंत्रित कर रहे थे.

जापान की किनो विश्वविद्यालय के डॉ उशीबा के अनुसार अब वह दिन दूर नहीं जब लोग बिना माउस का उपयोग कर सेकंड लाइफ जैसी साइटों पर मात्र अपनी सोच के आधार पर विचरण कर सकेंगे, लोगों से बात कर सकेंगे और खरीददारी भी कर सकेंगे.




 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें