|
भूत पकडने वाले लोगों की अमरीका मे बढ रही है लोकप्रियता |
|
विश्व दर्पण
|
|
बुधवार , , 04 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| घोस्ट हंटर्स की टीम देश भर में बुलाई जाती है और वे लोग भूतिया गतिविधियों की जाँच करते हैं. |
|
|
अँधेरा घिरते ही कुछ लोगों का एक समूह सुनसान खेतों के किनारे खडे हो जाते हैं. वे अपने ट्राइपोड पर नाइट विजन कैमरे और रिमोट सेसिंग उपकरण लगाते हैं. उनके उपकरण उनके कम्प्यूटरों मे लगे खोजी सोफ़्टवेर द्वारा मॉनीटर किए जाते हैं. ये लोग एक भूतिया ट्रेन के आगमन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जिसे लिंकन घोस्ट ट्रेन कहा जाता है. कुछ लोगों का मानना है कि पश्चिमी ओहिओ शहर से यह ट्रेन गुजरती है. इस ट्रेक से पूर्व राष्ट्रपति के शव को दफनाने के लिए ले जाया गया था.
अमरीका में इस प्रकार की भूतिया गतिविधियों को फिल्माने वाले लोगों की संख्या मे भारी बढोत्तरी हो रही है. ये लोग सेलेब्रिटी माने जाते हैं. टीवी शो पर इन्हे बुलाया जाता है और इनके शो भारी लोकप्रियता भी हासिल करते हैं. अमरीका में इस तरह के भूत पकडने वाले दस्ते बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं.
अब तो वहाँ के टीवी चैनलों में भूत प्रेत आधारित रियलिटी शो की बाढ सी आ गई है. अमरीका के विभिन्न टीवी चैनलों पर "घोस्ट व्हीस्परस", "घोस्ट हंटर्स", "पेरानोर्मल", 'मीडियम" इत्यादि कई शो बहुत लोकप्रिय हैं. इसमें से साई फाई चैनल पर आने वाले शो "घोस्ट हंटर्स" को तो प्रति सप्ताह करीब 30 लाख से अधिक लोग देखते हैं.
घोस्ट हंटर्स की टीम देश भर में बुलाई जाती है और वे लोग भूतिया गतिविधियों की जाँच करते हैं. उनके ग्राहकों मे देश की वायुसेना भी शामिल है. पिछले दिनों वायुसेना ने घोस्ट हंटर्स की टीम को अपने राइट पिटर्सन हवाई अड्डे पर बुलाया. उन्हें शिकायत थी कि रात को एयर बेस की लाइटें अपने आप जलने लगती है और कोई दरवाजों को खटखटाता है.
घोस्ट हंटर्स शो की भारी लोकप्रियता ने देश में एक नए उद्योग को जन्म दे दिया है और वह है भूत पकडना. घोस्ट हंटर्स जैसे ही कई अन्य समूह प्रतिदिन बनते जा रहे हैं. ये समूह लोगों को भूत पकडने में सहायता करते हैं. इनमें से कई लोगों ने अपनी वेबसाइट भी बना रखी है जहाँ लोग अपने भूतिया अनुभवों के उपर चर्चा कर सकते हैं. खेल जारी है.
|
|