Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

बहादुर बच्चे रीस ने जानलेवा बिमारी को हराया
स्वास्थ्य
गुरुवार , , 05 जून
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



ryse-harris.jpg
लंदन के एक सात साल के बहादुर बच्चे रीस हैरिस ने जानलेवा बिमारी नेमो से छुटकारा पा लिया है
लंदन के एक सात साल के बहादुर बच्चे रीस हैरिस ने जानलेवा बिमारी नेमो से छुटकारा पा लिया है. ब्रिटेन का वह पहला नागरिक है जो इस रोग से मुक्त हो चुका है.

रीस को नेमो नामक जानलेवा बिमारी थी, जो शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता को खराब कर देती है. रीस का उपचार कर रहे चिकित्सकों ने सारी उम्मीद छोड दी थी. लेकिन बाद में उन्होने एक युक्ति लगाई और रीस के माता-पिता से इस बाबत अनुमति मांगी.

अनुमति मिलने के बाद रीस को अस्पताल में एक स्पेस बबल जैसे कक्ष में बंद कर दिया गया और बाहरी दूनिया से उसका सम्पर्क काट दिया गया. रीस इस बबल में दो महीने तक रहा. इस बीच उसके माता पिता ना तो उसे छू सकते थे, ना सीधे बात कर सकते थे,  ना ही उसे गले लगा सकते थे, क्योंकि इससे उसके शरीर में जीवाणु जा सकते थे. 

इस वायु अवरोधित चेम्बर में दो महीने गुजारने के बाद रीस अब सामान्य हो गया है. दो महीने तक इस चेम्बर मे रहने से उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कीमोथिरेपी की वजह से पुरी तरह से नष्ट हो गई. चिकित्सकों ने बाद में बोन मेरो ट्रांसप्लांट कर उसके शरीर मे नई रोग प्रतिरोधक क्षमता जागृत कर दी.

रीस और उसके माता पिता के लिए ये दिन बहुत मुश्किल से कटे होंगे. लेकिन रीस की हिम्मत ने उसे एक नई जिंदगी दे दी है.






 

टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: