| विशाल भारद्वाज और यूटीवी को लगा 7 करोड़ का चूना? |
| बॉलिवुड की खबरी | |
| सोमवार , , 09 जून | |
|
विशाल भारद्वाज फीयरलेस नादीया (मेरी एन एवांस) पर एक फिल्म बनाना चाहते थे. उनकी फिल्म का निर्माण यूटीवी स्पॉट ब्योज करने वाली थी. इसके लिए विशाल भारद्वाज को एक भव्य ऑफिस भी दी गई थी जहाँ उनकी हाई प्रोफाइल टीम फिल्म की तैयारियों मे व्यस्त थी. यूटीवी ने मुख्य भूमिका के लिए फ्रेंका पोंटेंट (रन लोला रन की अभिनेत्री) को साइन भी कर लिया था. विशाल भारद्वाज एक अन्य महत्वपूर्ण भूमिका के लिए संजय दत्त को लेने वाले थे और खबरों के मुताबिक संजय के एजेंट ने हाँ भी भर दी थी. लेकिन बाद में सबकुछ गडबड हो गया. संजय के मार्केटिंग एजेंट द्वारा अपनी नौकरी छोड देने के बाद प्रोजेक्ट अधर में लटक गया. फ्रेंका वापस चली गई और यूटीवी ने भी प्रोजेक्ट से अपने हाथ खडे कर दिए. लेकिन इस अधूरे प्रोजेक्ट ने करीब 7 करोड का चूना जरूर लगवा दिया. विशाल को 'विशाल" झटका!
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|