| पाकिस्तान मे सरकार राज की रिलीज अटकी |
| बॉलिवुड की खबरी | |
| मंगलवार , , 10 जून | |
|
पाकिस्तान के लोग कुछ दिन तक सरकार राज फिल्म का मजा नही ले पाएंगे. क्योंकि सरकार राज की प्रिंट्स पाकिस्तान के कस्टम अधिकारियों ने जब्त कर ली है. सरकार राज के पाकिस्तान रिलीज के अधिकार एवररेडी फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी के पास हैं और उनके अनुसार उन्होने सरकार राज की रिलीज के लिए पाकिस्तान सरकार से अनुमति ले ली है. लेकिन पाकिस्तान के कस्टम अधिकारी उनकी बात नही मान रहे हैं. पाकिस्तान के कानून के मुताबिक वहाँ मात्र वही बॉलीवुड फिल्मे रिलीज हो सकती हैं, जिनकी शूटिंग या तो पाकिस्तान मे हुई हो या फिर भारत के अलावा अन्य किसी देश में. सरकार राज की अधिकतर शूटिंग भारत मे हुई है. इस अटपटे कानून की वजह से पाकिस्तान के फिल्म दर्शक सरकार राज देखने से वंचित रह जा रहे हैं. अजीब है 'पाकिस्तान राज".
Set as favorite
Bookmark
Email This
टिप्पणियाँ
(0)
|
|