|
नया iPhone 3G. क्या है खास? |
|
श्रेष्ठ डिजायन
|
|
मंगलवार , , 10 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
| इस नए फोन की डिजायन पहले संस्करण जैसी ही है, लेकिन इसमें एक नया रंग जोड दिया गया है. यानि कि अब यह सफेद रंग में भी उपलब्ध होगा. |
|
|
एपल की सीइओ स्टीव जोब्स ने एपल के आइफोन के द्वितीय संस्करण iPhone 3G के लॉंच की घोषणा कर दी है. इस नए फोन की डिजायन पहले संस्करण जैसी ही है, लेकिन इसमें एक नया रंग जोड दिया गया है. यानि कि अब यह सफेद रंग में भी उपलब्ध होगा. इसके अलावा इसके पीछे से एल्यूमीनियम का ढक्कन हटाकर समान रंग का ढक्कन लगा दिया गया है.
नए iPhone 3G में जो नई सुविधाएँ जोडी गई हैं वे हैं:
3G:
iPhone 3G HSDPA (High-Speed Downlink Packet Access) नामक प्रोटोकोल तकनीक का इस्तेमाल करती है जिससे UMTS (Universal Mobile Telecommunications System) नेटवर्क से डेटा का डाउनलोड तेजी से होता है. इसके अलावा ईमेल एवं अन्य डोक्यूमेंट का डाउनलोड 2G EDGE नेटवर्क से करीब दुगना तेजी से होता है.
iPhone 3G दूनिया भर में मान्य ऐसी 3जी तकनीक पर काम करता है यानि इसका प्रयोग आप दूनिया के अमूमन हर देश में कर पाएँगे. यही नहीं यदि आप 3G network से बाहर हो जाएँगे तो भी iPhone आपको GSM और EDGE तकनीक के माध्यम से दूनिया के साथ जोडे रखेगा.
GPS सिस्टम:
iPhone 3G सेल्यूलर टावर और वाई फाई के माध्यम से आपके स्थान के बारे में जानकारियाँ प्रदान करता है. इसके अलावा यह आपकी एक अन्य तरह से भी मदद करता है. आप “नजदीकी कॉफी शोप” लिखकर सर्च करिए और यह आपको आपके स्थान के आसपास की कॉफी शोप का पता बता देता है.
इसके अलावा यह आपको नक्शे की मदद से लाइफ ट्रेकिंग भी दिखाएगा.
App Shop का समावेश:
एपल की एप्प शोप को iPhone 3G से जोड दिया गया है. अब आप किसी भी अप्लीकेशन के बारे में सर्च कर पाएँगे और फिर उसे डाउनलोड भी कर पाएँगे.
Microsoft Exchange server सुविधा:
iPhone 3G, Microsoft Exchange ActiveSync को सपोर्ट करता है. इससे आप अपने ईमेल क्लाइंट का व्यस्थापन कर पाएँगे. इसके अलावा कैलेंडर और सम्पर्क पतों का भी व्यवस्थापन कर पाएँगे. Cisco IPSec VPN और WPA2 Enterprise and 802.1X authentication की सहायता से यह फोन आपको कार्पोरेट नेटवर्कों के साथ सुरक्षित रूप से जोडकर रखेगा.
इसके अलावा जो अन्य सुविधाएँ iPhone 3G मे उपलब्ध होंगी वे हैं:
- बेहतर ईमेल व्यवस्थापन
- पतों को ढूँढ़ना
- अधिक मेल अटेचमेंट देखना
- वैज्ञानिक केल्कुलेटर
- 16 नई भाषाएँ. एशिया की चीनी और जापानी भाषा समाहित की गई है. नहीं! हिन्दी नही है.
iPhone 3G भारत मे भी शीघ्र ही उपलब्ध होगा ऐसी खबरे है.
|
 Recommend this article... |