|
आपके पालतू कुत्ते की वजह से आपकी जान भी जा सकती है |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
बुधवार , , 11 जून |
 |
तरकश
ब्यूरो
|
|
|
|
| कुछ लोग तो अपने पालतू जानवरों से इतना अधिक प्रेम करते हैं कि वे खाना
खाते समय उन्हे अपने पास रखते हैं और एक ही पलंग पर सोते भी हैं. लेकिन इस
व्यवहार से उनकी जान भी जा सकती है.
|
|
|
पालतू जानवरों अमूमन हर किसी को पसंद होते हैं. बहुत कम लोग होते हैं जिन्हे अपने घर पर एक प्यारा सा कुत्ता पालने का शौख ना हो. कुछ लोग तो अपने पालतू जानवरों से इतना अधिक प्रेम करते हैं कि वे खाना खाते समय उन्हे अपने पास रखते हैं और एक ही पलंग पर सोते भी हैं. लेकिन इस व्यवहार से उनकी जान भी जा सकती है.
गुडगाँव का एक निवासी अपने पालतू कुत्ते से अत्यधिक लगाव की वजह से मौत के मुंह में चला गया था. गुडगाँव का यह निवासी (नाम नहीं दिया गया) अपने कुत्ते से इतना प्रेम करता था कि छुट्टियों मे वह करीब 18 घंटे अपने कुत्ते के साथ ही बिताता था. उसका कुत्ता रात मे उसके साथ एक ही कम्बल के नीचे सोता था. लेकिन कुछ समय पहले उस व्यक्ति को बुखार आया और उसके शरीर पर लाल चकते बन गए.
उसे अस्पताल में भरती किया गया. जहाँ किडनी फेल हो जाने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया. उसके रक्त के सैम्पल नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ कम्यूनिकेबल डिसीज में भेजे गए. जाँच से पता चला कि उसे "रिकेटसीया" नामक रोग हुआ था जो भारत में अज्ञात है. अस्पताल में 2 महीने गुजारने के बाद अब वह व्यक्ति स्वस्थ हो गया है. लेकिन 2 महीने पहले वह मौत के मुहँ में पहुँच गया था. उसे जो रोग हुआ था वह उसके पालतू कुत्ते की वजह से हुआ था.
विशेषज्ञों के मुताबिक पालतू पशुओं के साथ हद से अधिक समय गुजारना और उनके साथ एक साथ सोना और खाना पीना सेहत के लिए ठीक नही है.
ध्यान मे रखने वाली बातें:
- अपने पालतू पशु को साफ रखें
- उन्हे नियमित नहलाएँ
- उन्हे सभी जरूरी टीके लगवाएँ
- अपने पालतू पशु को सहलाने के बाद हाथ जरूर धो लें
- जब तक हो सके पालतू पशु को ना चूमें
- अपनी रसोई को पालतू पशु से दूर रखें
- अपने पशु को अपने स्नानघर में ना नहलाएँ
- उन्हे अपने बिस्तर पर ना 'सुलाएं
|
|