|
जेसिका एल्बा ने अपनी बेटी का नाम ओनर मेरी रखा |
|
हॉलिवुड हलचल
|
|
गुरुवार , , 12 जून |
जेसिका एल्बा ने अपनी नवजात बेटी का नाम ओनर मेरी वारेन रखा है. जेसिका एल्बा ने सेडर्स सिनाई मेडिकल सेंटर में एक लडकी को जन्म दिया. उस समय उनके मंगेतर केश वारेन उनके साथ थे.
जेसिका और केश वारेन काफी समय से एक दूसरे को जानते थे और अपने गर्भवती होने के समाचार देने के बाद जेसिका ने उनसे सगाई कर ली थी. हालाँकि दोनों इतना जल्दी कोई बच्चा नहीं चाहते थे. लेकिन जेसिका के अनुसार सबकुछ अनजाने मे हो गया.
खैर इस समय दोनों काफी खुश हैं. "फेंटास्टिक थ्री"!
|
 Recommend this article... |