|
अपना रिकार्डेड संदेश उपहार देने का नायाब तरीका |
|
श्रेष्ठ डिजायन
|
|
रविवार , , 15 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
यदि आप किसी को अपनी आवाज में रिकार्ड किया हुआ कोई संदेश देना चाहते हैं तो आप क्या इस्तेमाल करेंगे. आप में से बहुतों की राय होगी पेन ड्राइव अथवा ऑडियो सीडी. परंतु यदि हम कहें कि आप ऑडियो टेप का प्रयोग करें तो यह आपको दकियानुसी ख्याल लग सकता है. लेकिन जरा इस उत्पाद को देखिए:
यह ऑडियो केसेट जैसा दिखने वाला उपहार वास्तव में एक डिब्बा है. इसके अन्दर एक पेन ड्राइव है जिसमें आप अपने संदेश को सुरक्षित रख सकते हैं. और एक पन्ना भी है जहाँ आप अपना संदेश लिख सकते हैं. बस इसके बाद आप इसे चाहें अपनी पत्नी को दें या प्रेमिका को मर्जी आपकी!
|
 Recommend this article... |