|
नेत्रा रघुरामन ने फीयर फैक्टर जीता? |
|
टेलीविज़न
|
|
सोमवार , , 16 जून |
अपुष्ट खबरों के मुताबिक अभिनेत्री नेत्रा रघुरामन ने रियलिटी शो फियर फेक्टर के भारतीय संस्करण फियर फेक्टर - खतरों के खिलाडी मे विजय हासिल की है. इस शो के होस्ट अक्षय कुमार हैं. और इस शो की एक और विशेष बात यह है कि इसमें भाग लेने वाली सभी प्रतियोगी महिलाएँ हैं.
नेत्रा ने इस शो में याना गुप्ता, सोनाली कुलकर्णी, पायल रहतोगी, अंजना सुखानी आदि अभिनेत्रियों को हराकर जीत हासिल की है.
हालाँकि अनुबंध के अनुसार किसी भी प्रतियोगी को शो से संबंधित बातें करने की इजाजत नहीं है, इसलिए इस खबर की पुष्टि भी कोई नहीं कर रहा है.
शो का प्रसारण जुलाई से होने की उम्मीद है. यह शो वायोकॉम 18 के हिन्दी मनोरंजन चैनल कलर्स पर आएगा.
|
 Recommend this article... |