|
इरान की 'मोरल पुलिस" ने महिलाओं पर निगरानी शुरू की |
|
विश्व दर्पण
|
|
मंगलवार , , 17 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
इरान के शॉपिंग मॉल और बाजारों मे "संस्कृति पुलिस" अथवा "मोरल पुलिस" ने छापे मारने शुरू कर दिए है. इरान में गर्मियों के दौरान इस तरह के छापे मारे जाते हैं, क्योंकि तब इरान के शहरी क्षेत्रो मे रहने वाली महिलाएँ सलवार कमीज के अलावा अन्य तरह के कपडे पहनना शुरू कर देती हैं.
मोरल पुलिस शहरी इलाकों के बाजारों मे छापे मार रही है और उनका काम यह सुनिश्चित करना है कि कपडे बेचने वाले दुकानदार "गैर इस्लामिक" कपडे ना बेचें. इरान में महिलाओं के लिए सिर से पैर तक ढके कपडे पहनना अनिवार्य है. उनके कपडे इतने ढीलें होने चाहिए कि उनके शरीर के उभारों को पूरी तरह से छिपा सकें.
इसके अलावा मोरल पुलिस का काम यह भी जाँचना है कि पुरूष पश्चिमी स्टाइल में बाल ना कटाएँ और महिलाएँ बाजारों में शालीनता से घूम रही हों और अधिक मेलजोल और हँसी मजाक ना कर रही हो साथ ही किसी पुरूष के साथ ना घूम रही हो.
इरान में 1979 में इस्लामिक क्रांति होने के बाद से देश के लोग इस तरह के सांस्कृतिक ठेकेदारों के चंगुल में फँस गए है. राष्ट्रपति अहमदीनेजाद की जीत के बाद से देश में इन कानूनों को और कडा कर दिया गया है.
|
|