|
अब नासा के अंतरिक्षयात्री नई स्पेसशुट पहनेंगे |
|
विज्ञान
|
|
बुधवार , , 18 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
नासा के अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने स्पेसशुट बदल ली है. और यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि ऐसा 40 वर्षों मे पहली बार हुआ है. जब नील आर्मस्ट्रोंग चाँद पर गए थे तब उन्होने हैमिल्टन स्टेंडर्ड नामक स्पेसशुट पहनी थी. लेकिन अब जब नासा के अंतरिक्षयात्री चाँद पर जाएँगे तो उनकी ड्रेस अलग होगी.
नासा ने पिछले सप्ताह घोषणा की है कि 40 वर्षों बाद अब एक नई कम्पनी नासा के लिए स्पेसशुट बनाएगी. यह स्पेसशुट पहली वाली से बेहतर होगी और कठिन परिस्थियों मे बेहतर काम कर पाएगी.
यह घोषणा हेमिल्टन स्टेंडर्ड नामक कम्पनी के लिए आघात जनक साबित हुई क्योंकि यही कम्पनी आजतक नासा के लिए स्पेसशुट बनाती थी, लेकिन अब नासा ने यह ठेका ह्यूस्टन की एक कम्पनी ओसियनिक इंटरनेशन इंकोर्पोरेशन को दे दिया है.
|
|