|
मोटापा घटाने के लिए रेड वाइन पीजिए |
|
स्वास्थ्य
|
|
गुरुवार , , 19 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
अंगूर और रेड वाइन में एक अम्ल रेसर्वेट्रोल होता है. वैज्ञानिकों का मानना है कि यह कम्पाउंड ना केवल हृदय को मजबूत बनाता है बल्कि मोटापा बढाने वाले कोषों को भी नष्ट करता है.
जर्मनी की उल्म विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने अपने अभ्यास के बाद यह रिपोर्ट प्रकाशित की है. वे यह देखना चाहते थे कि क्या रिसर्वेट्रोल मानव के मोटापे वाले कोषों में कैलोरी की मात्रा को घटा सकता है.
विशेषज्ञों के अनुसार उन्हे सबसे अधिक आश्चर्य इस बात का हुआ कि यह कुछ तरह के साइटोकिंस नामक सबस्टेंस के निर्माण को भी कम करता है जिससे मधुमेह और अन्य बिमारियों से बचा जा सकता है जो मोटापे से भी संबंधित होती है.
इस रिपोर्ट मे कहा गया है कि प्रतिदिन पाँच ग्राम रिसर्वेट्रोल (एक बोतल रेड वाइन)का सेवन करने से शरीर को कोई हानि नहीं पहुँचती है.
|
|