newsite.jpg
महिलाओं को पसन्द आते हैं "बेड ब्याइज"
रोचक तथ्य और जानकारी
शुक्रवार , , 20 जून
  तरकश ब्यूरो



Image
इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण शायद काल्पनिक पात्र जेम्स बॉन्ड हो सकता है. वह आक्रामक है और बहुत हद तक असामाजिक भी. वह किसी की भी हत्या कर सकता है और उसी प्रकार अपने लिए नई नई महिला मित्र ढूँढता रहता है.
हमेशा यह चर्चा सुनने में आती है कि सीधे सरल और सामाजिक पुरूष अधिकतर महिलाओं को पसंद नहीं आते हैं और वे ऐसे पुरूषों की तरफ अधिक आकर्षित होती हैं जो आक्रामक हों, और जिन्हे हम "बेड ब्याइज" या बदमाश के रूप में चिन्हित करते हैं.

अब यह बात साबित भी हो गई है. एक शोध के बाद यह बात पुख्ता हुई है कि महिलाओं को ये तथाकथित बेड ब्याइज अधिक पसंद होते हैं.

जापान के टोक्यो शहर में आयोजित ह्यूमन बिहैवियर एंड एवोल्यूशन सोसाइटी मीटिंग के दौरान इस बात की पुष्टि की गई कि आक्रामक पुरूषों जिसे कुछ हद तक असामाजिक भी कहा जा सकता है की सेक्सुअल जिंदगी अधिक रोमांचक और अच्छी होती है.

इस सोसाइटी ने 57 देशों की करीब 35 हजार से अधिक महिलाओं से सवाल पूछा कि उन्हे किस तरह के पुरूष पसंद हैं और जो जवाब उन्हे अधिकाधिक मिला वह निःसन्देह चौंकाने वाला है.

सोसाइटी के प्रवक्ता के अनुसार,”इस बात का सबसे अच्छा उदाहरण शायद काल्पनिक पात्र जेम्स बॉन्ड हो सकता है. वह आक्रामक है और बहुत हद तक असामाजिक भी. वह किसी की भी हत्या कर सकता है और उसी प्रकार अपने लिए नई नई महिला मित्र ढूँढता रहता है. लेकिन महिलाओं के बीच वही सबसे अधिक लोकप्रिय है."

इस सर्वे से यह भी पता चला कि कॉलेज में पढने वाली जिन छात्राओं ने आक्रामक पुरूषों के प्रति अपनी रूचि दिखाई वे अपने संबंधों को लेकर अधिक चिंतित नहीं थी और पुरूषों के साथ थोडे समय के लिए संबंध बनाना चाहती थी.

वैसे यह खबर सलमान खान, सैफ अली खान और संजय दत्त जैसे सितारों के लिए खास है. आखिर हम भी उन्हे बेड ब्याइज के रूप में ही चिन्हित करते आए हैं. उनके पास महिला मित्रों की कमी नही है.


 




टिप्पणियाँ (1)add
gaali dena hai
द्वारा प्रेषित sanjay , जून 22, 2008
अभद्र भाषा मे लिखी गई टिप्पणी हटा दी गई है. एवं आईपी ब्लोक कर दिया गया है.
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें