|
टेली स्टारों के नखरे, ज़ी की परेशानी |
|
टेलीविज़न
|
|
सोमवार , , 23 जून |
सफलता जब आती है तो सिर चढकर बोलने लगती है. कुछ यही हाल नए नए सुपरस्टारों का होता है. जी टीवी के हिट धारावाहिक बनुँ मैं तेरी दुल्हन के मुख्य पात्रों दिव्यंका और शरद मल्होत्रा के साथ भी यही हो रहा है.
उन्हे सेट के सदस्यों के बना यूनिट का खाना रास नहीं आ रहा तो वे किसी बडे फूड आउटलेट से दोनों के लिए खाना मंगवाने लगे और खाने का भारी भरकम बील, करीब 3000 रूपये, निर्माता के सिर डाल दिया.
खबर के मुताबिक ज़ी टीवी ने निर्माता को कहा है कि उन दोनों कलाकारों का विशेष ध्यान रखा जाए और उन्हें 200 रूपये प्रतिदिन खाने के भत्ते के रूप मे दिए जाएँ. हालाँकि दोनों सितारों के अनुसार 250 रूपये का भत्ता काफी कम है. पहले "अच्छी" पेट पूजा फिर काम दूजा.
|
|