|
बलात्कार के दोषी कम सजा देने की अपील की क्योंकि उसने कंडोम इस्तेमाल किया था |
|
विश्व दर्पण
|
|
सोमवार , , 23 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
मलेशिया के एक भारतीय मूल के नागरिक को वहाँ के न्यायालय ने बलात्कार के आरोप में 36 साल के सश्रम कारावास की सजा दी. इस 45 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी पर बलात्कार किए थे.
इस व्यक्ति के वकील ने न्यायालय में कहा कि यह सजा काफी ज्यादा है, और उसे कम सजा मिलनी चाहिए क्योंकि उसने बलात्कार करते समय हमेशा "कंडोम" का प्रयोग किया था. न्यायाधीश ने इस पर आपत्ति उठाते हुआ कहा कि "कंडोम" का प्रयोग क्या बलात्कार जैसे जघन्य अपराध को कम कर देता है?
इस व्यक्ति पर आरोप है कि उसने मई 2003 से अगस्त 2004 तक अपनी 11 वर्षीय बेटी ऐशलीना जॉंस पर बलात्कार किए. बाद में एशलिना ने अपनी अध्यापिका को सबकुछ बता दिया और वह व्यक्ति पकडा गया.
|
|