|
श्वेत अमरीकी लोगों के लिए ओबामा हैं "रिस्की" पसंद |
|
विश्व दर्पण
|
|
सोमवार , , 23 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
वाशिंग्टन पोस्ट और एबीसी न्यूज के सर्वे में पता चला है कि अधिकतर श्वेत अमरीकी राष्ट्रपति चुनावों मे खडे अश्वेत डेमोक्रेट बराक ओबामा को "रिस्की" पसंद मानते हैं. उन्हे शक है कि ओबामा अमरीका में कोई बदलाव ला सकेंगे और वे ओबामा की बजाय रिपब्लिकन मैकेन पर अधिक भरोसा जता रहे हैं.
सर्वे में शामिल आधे अमरीकी लोगों ने बराक को गलत पसंद बताया और करीब 2/3 लोगों ने मैक्केन को सही उम्मीदवार बताया.
इस सर्वे से पता चला कि करीब 39% श्वेत नागरिक ओबामा को वोट देंगे और 51% मैक्केन को वो ट देंगे वहीं करीब 60% अश्वेत नागरिक ओबामा को वोट देंगे.
30% नागरिक मानते हैं कि भले ही किसी भी उम्मीदवार को चुना जाए, अमरीका में कोई बदलाव आने वाला नहीं है.
|
|