|
रोक कॉन्सर्ट से कलात्मक चीजों का नाश हो रहा है |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
बुधवार , , 25 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
रूस के संशाधकों का मानना है कि खुले मैदान में रोक कॉन्सर्ट का आयोजन करने से आस पास के इलाके में रखी कलात्मक चीजों को भारी नुकसान होता है. सेंट पीटर्सबर्ग के स्टेट म्यूजियम के अधिकारियों ने तीन साल तक इस बात का अभ्यास किया कि संग्रहालय के पास स्थित विंटर स्क्वेर में होने वाले रोक कॉन्सर्ट से संग्रहालय में रखी गई मूर्तियों को कितना नुकसान होता है.
अब उन्होने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है कि एक बार रोक कॉन्सर्ट आयोजित करने से आसपास की मूर्तियों की जिंदगी करीब 1 साल कम हो जाती है. वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 80 डेसीबेल से अधिक तेज आवाज से मूर्तियों, इमारतों, और किताबों को नुकसान पहुँचता है.
|
|