|
बिल गेट्स आज होंगे रिटायर |
|
विश्व दर्पण
|
|
शनिवार , , 28 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
'जब मैं 19 साल का था तो मैने भविष्य की झलक देखी थी और अपने कैरियर की दिशा पहचानी थी. आज 30 साल बाद मुझे लगता है कि मैं सही था.'
बिल गेट्स आज से माइक्रोसॉफ्ट के दैनिक कामकाज से मुक्त हो रहे हैं. 1975 मे उन्होने एक सपना देखा था. हावर्ड यूनिवर्सिटी से बाहर आने के बाद उन्होने एक गैराज में माइक्रोसाफ्ट की ऑफिस बनाई थी. अपने मित्र पॉल ऐलन के साथ उन्होने एक ऐसी सोफ्टवेर कम्पनी की स्थापना की थी जो भविष्य में पर्सनल कम्प्यूटिंग की पर्याय बनने वाली थी.
30 साल बाद 52 वर्ष के बिल गेट्स माइक्रोसोफ्ट का कार्यभार अपने सहयोगियों को सौंप कर अपना सारा ध्यान अपनी संस्था बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउन्डेशन पर लगाने जा रहे हैं. वे अभी भी माइक्रोसॉफ्ट के सबसे बडे शेयरहोल्डर और चेयरमैन हैं.
कुछ तथ्य:
- 17 साल की उम्र मे उन्होने अपना पहला सोफ्टवेर प्रोग्राम करीब 1.8 लाख रूपयों मे बेचा था
- SAT standardized test में उन्होने 1590 अंक हासिल किए थे. इस टेस्ट के अधिकतम अंक 1600 होते हैं.
- उन्होने अपने विश्वविद्यालय को कहा था कि वे 30 साल के होने तक करोड़पति हो जाएंगे. उन्होने 31 साल के होते होते यह कर दिखाया.
- अपनी पत्नी मेलिंडा से उनकी मुलाकात माइक्रोसॉफ्ट की एक प्रेस कॉंफ़्रेंस के दौरान हुई थी. दोनों ने 1994 मे शादी की.
- बिल गेट्स को ब्रिटेन की महारानी ने 2005 मे नाइटहुड से नवाजा.
- बिल गेट्स प्रति सेकंड करीब 10716 रूपये कमाते हैं
अगस्त 1989 : विंडोस 1 बाजार मे आया
अगस्त 1995 : इंटरनेट एक्सपलोरर बाजार मे आया, नेटस्केप की नींद उडी
जनवरी 2000 : बिल एंड मेलिंडा फाउंडेशन की स्थापना
दिसम्बर 2005 : बिल गेट्स टाइम पत्रिका के पर्सन ऑफ द यीयर बने
जून 2009 : बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट के दैनिक कामकाज से रिटायर हुए
|
|