|
भारतीय गरीबों ने 3 महिनों में 900 करोड रूपयों की रिश्वत दी |
|
समाज
|
|
सोमवार , , 30 जून |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
एक स्वयंसेवी संस्था ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया के एक सर्वे से पता चला है कि गरीबी की रेखा से नीचे जीने वाले भारतीय गरीबों ने पिछले तीन महिनों मे ही करीब 900 करोड रूपयों की रिश्वत दी है ताकि उन्हे जीवन जरूरी चीजें मिल सकें और उनका जीवन निर्वाह हो सके.
इस सर्वे से पता चला कि गरीबों ने जिस सरकारी महकमे को सबसे अधिक रिश्वत दी वह है पुलिस. हर पाँच गरीब में से दो ने पुलिस को घूस देने की बात स्विकार की है.
इसके अलावा यूपीए सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की खबर है. गरीबों को अपने बच्चों को विद्यालय में दाखिला दिलाने के लिए भी घूस देनी पड रही है.
इस सर्वे से पता चलता है कि हमारे देश में भ्रष्टाचार की जडें किस हद तक फैली हुई है.
|
|