|
क्या आप अपना पासवर्ड भूल जाते हैं? पेश है नई तकनीक |
|
पर्सनल कम्प्यूटिंग
|
|
मंगलवार , , 01 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
मान लीजिए आपको एक अत्यंत जरूरी मेल चेक करना है लेकिन आपको अपना पासवर्ड ही याद नहीं आ रहा. या फिर आपको जल्दी से अपने एकाउंट से फंड ट्रांसफर करना है लेकिन आप अपना पासवर्ड भूल गए हैं, ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?
इस समय जो तकनीक उपलब्ध है उसके द्वारा हम अक्षरों और अंको के मेल से कोई पासवर्ड बनाते हैं. लेकिन एक सर्वे से पता चला है कि इंसान अंकों की बजाय तस्वीरों को और वहाँ प्रदर्शित छवियों को अधिक अच्छी तरह से याद रख पाता है.
उदाहरण के तौर पर शाब्दिक पासवर्ड याद रखना हमेशा कठिन होता है. लेकिन अब इससे छुटकारा मिल सकता है. न्यूकेसल विश्वविद्यालय के संशाधकों ने एक नई तकनीक विकसित की है जिसे Background Draw a secret Technology नाम दिया गया है.
इस तकनीक की मदद से प्रयोक्ता किसी बैकग्राउंड छवि के उपर को चित्र अंकित करता है. कम्प्यूटर प्रयोक्ता के द्वारा इस्तेमाल किए गए पेन के स्ट्रोक और बनाई गई छवि को याद रखता है और वह प्रयोक्ता का पासवर्ड बन जाता है.
यह तकनीक नए जमाने के मोबाइल जैसे कि पीडीए और आईफोन तथा पामटॉप कम्प्यूटर पर इस्तेमाल किए जा सकते हैं.
ये पासवर्ड साइबर धोखाधडी से भी बचाते है क्योंकि इस प्रकार के पासवर्ड डालने के लिए प्रयोक्ता को कीबोर्ड से कोई एंट्री नही करनी पडती है.
इस समय यह तकनीक नई है लेकिन कोई शक नहीं कि जल्द ही यह तकनीक लोगों के बीच लोकप्रिय होगी और सर्व सुलभ होगी. लेकिन इस तकनीक का प्रयोग करने के लिए आपको टच स्क्रीन डिस्प्ले अथवा डिजिटल पेन का प्रयोग करना होगा.
|
|