|
पोप के आने से सिडनी के सेक्स कर्मियों मे उत्साह! |
|
विश्व दर्पण
|
|
बुधवार , , 02 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
पोप बेंडिक्ट 16 जल्द ही ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर की मुलाकात करने वाले हैं, और इससे वहाँ के सेक्स कर्मियों मे उत्साह फैल गया है.
वास्तव में पोप के साथ हजारों कैथलिक शहर में आने वाले हैं और इससे शहर मे प्रवासियों की संख्या में भारी बढोत्तरी होने का अनुमान है. सिडनी में जब भी कोई बडा समारोह होता है वहाँ के सेक्स उद्योग में भारी तेजी आ जाती है.
जुलाई 15-20 के बीच सिडनी में कैथोलिक सम्प्रदाय का एक बडा समारोह होने जा रहा है और स्वयं पोप बेंडिक्ट आने वाले हैं. इसलिए उम्मीद है कि करीब 2 लाख से अधिक यात्रालु शहर में आएँगे.
सिडनी के एक प्रसिद्ध ब्रोथल एक्सक्लूसिव ने नए सेक्स कर्मियों की भर्ती शुरू कर दी है. इस ब्रोथल के प्रवक्ता ने बताया कि,"इस समारोह से उनके कारोबार में 50% तक की वृद्धि होने की उम्मीद है."
जो यात्री इस समारोह को देखने के लिए आएँगे वे सिडनी के प्रसिद्ध ब्रोथल की मुलाकात भी जरूर करेंगे, ऐसा वहाँ के सेक्स कर्मियों का मानना है.
|
|