|
यह कैसा अंधविश्वास! सारे होर्डिंग उल्टे लगवाए |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
गुरुवार , , 03 जुलाई |
 |
बॉलिवुड मौसी
|
|
निर्माता करन रामसे ने अपने ज्योतिष की सलाह को मानते हुए एक ऐसा कदम उठाया है जो अपने आप में अनोखा है. उन्होने अपनी अगली फिल्म गुड लक का विज्ञापन करते 40 से अधिक होर्डिंग उल्टे लगवाए हैं. और यह लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है.
पहले कुछ लोगों ने सोचा कि किसी मानव भूल की वजह से होर्डिंग उल्टे लग गए होंगे, लेकिन बाद में मुम्बई शहर में लगे सभी होर्डिंग उल्टे दिखाई देने से पता चला कि ऐसा जानबूझ कर किया गया है.
रामसे के ज्योतिष का कहना है कि ऐसा करने से फिल्म सफल होगी. अब यह तो समय ही बताएगा कि फिल्म कैसी चलती है लेकिन फिलहाल तो लोगों का ध्यान खींच रही है.
|
 Recommend this article... |