Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

खाने के तुरंत बाद दाँत ब्रश करना हानिकारक भी हो सकता है
स्वास्थ्य
गुरुवार , , 03 जुलाई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



Image
 
एक अचम्भित करने वाली रपट के अनुसार ब्रिटेन के कुछ दंत विशेषज्ञों ने दावा किया है कि खाने के तुरंत बाद दाँतो को ब्रश करने से दाँतों को फायदे की बजाय नुकसान होता है!

यह खोज वर्षों पुरानी उस मान्यता के विपरीत है जिसमें कहा गया था कि रात को सोने से पहले और खाना खाने के तुरंत बाद दाँतो को अवश्य ब्रश करना चाहिए.

इन दँत विशेषज्ञों का कहना है कि सॉफ्ट ड्रिंक्स और चाकलेट दाँतों को सर्वाधिक नुकसान पहुँचाते हैं यह सही है, लेकिन फल और फलों के रस से भी दाँतो में सडन हो सकती है क्योंकि उनमें भी तेज एसिड पाए जाते हैं.

खाने में फलों का अथवा टमाटर सॉस का सेवन करने से दाँतो की उपरी परत नरम पड जाती है और फिर तुरंत ही ब्रश करने से दाँतो की परत को और अधिक नुकसान पहुँचता है.

इन विशेषज्ञों की राय है कि बच्चों को फलों के रस का सेवन करने से रोकना सही कदम नहीं है इसलिए उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए कि वे रस को स्ट्रा पाइप से पीएँ, जिससे रस दाँतो को ना लगें.

 





टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: