|
विद्या बलान ने स्विकारा सरकार का "राज" |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
शनिवार , , 05 जुलाई |
विद्या बलान अपने गुरू प्रदीप सरकार के साथ फिल्मे करने के लिए फिर से राजी हो गई हैं. प्रदीप सरकार विद्या बलान के गॉडफादर समझे जाते हैं. उन्होने विद्या के साथ करीब 25 विज्ञापन फिल्में बनाई थी. विद्या को फिल्मों मे ब्रेक भी उन्होने ही दिया था.
लेकिन जब प्रदीप सरकार ने अपनी फिल्म लागा चूनरी मे दाग मे विद्या की जगह रानी मुखर्जी को लिया, तो विद्या बलान ने उनसे दूरी बना ली. लेकिन अब यह शीत युद्ध समाप्त हो गया है. खबर के मुताबिक खुद प्रदीप सरकार ने ही विद्या को फोन किया और दोनों ने देर तक बात की.
प्रदीप सरकार की अगली फिल्म में विद्या बलान काम करेंगी ऐसी भी खबर है. चल गया सरकार का राज.
|
 Recommend this article... |