|
ब्रिटेन की टीम ने बनाई 276 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौडने वाली वाष्प कार |
|
तकनीक
|
|
शनिवार , , 05 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
ब्रिटेन की एक टीम ने 7.6 मीटर लम्बी एक वाष्प से चलनी वाली कार बनाई है. उन्हे उम्मीद है कि वे अपनी कार "इंस्पाइरेशन" को 276 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला पाएँगे. यदि वे सफल हो जाते हैं तो यह एक नया विश्व कीर्तिमानों होगा. इससे पहले 1906 में अमरीका में स्टॆनली रॉकेट रेसर ने वाष्प से चलकर 205 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की थी.
अभी तक यह कार परीक्षण के दौर से गुजर रही है. एक बार सारे परीक्षण समाप्त हो जाने के बाद यह दल अमरीका के बोनविले साल्ट फ्लेट्स पर इस कार को 276 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने का प्रयत्न करेगा.
इस कार का इंजिन एल.पी.जी. का दहन कर 40 लीटर पानी को गर्म करता है. 400 डिग्री सेल्सियस पर उबलता पानी वाष्प छोडता है जो उसके दो स्टेज के टर्बाइन तक जाता है, जो कार के पहीओं को प्रति मिनट 13000 बार घूमाता है.
यदि यह परीक्षण सफल हो जाता है तो भविष्य में वैकल्पिक वाहन व्यवहार को बढावा मिल सकता है.
|
|