|
दंगाइयों को काबू करने के लिए नई माइक्रोवेव गन |
|
तकनीक
|
|
शनिवार , , 05 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
इस समय दंगाइयों और बेकाबू हुई भीड को काबू करने के लिए रबर की गोलियों, आंसू गैस अथवा पानी की बौछार का प्रयोग किया जाता है.
लेकिन अब उससे भी बेहतर हथियार तैयार किया जा रहा है. अमरीका की एक कम्पनी ने एक माइक्रोवेव तरंग गन बनाई है, जो आवाज को सीधे दिमाग तक पहुँचाती है. और उसके असर सामान्य इंसान थोडी देर के लिए सुन्न हो जाता है.
सिएरा नवाडा कोर्पोरेशन के लेव सेडोवनिक के अनुसार, मेडुसा (Mob Excess Deterrent Using Silent Audio) इस गन द्वारा छोडी गई तरंगे आवाज की तरंगो की तरह दिमाग तक पहुँचती है. ये इतनी तेज होती हैं कि दिमाग उसे सहन नही कर पाता है और इंसान बैचेन होकर दूर हट जाता है. विशेष बात यह है कि ये तरंगे सीधे दिमाग तक पहुँचती है और कान के माध्यम की जरूरत नहीं पडती है.
लेकिन कुछ विशेषज्ञ इस गन का विरोध कर रहे हैं. उनके अनुसार यह बहुत ही खतरनाक विकल्प है और इससे इंसान का दिमाग हमेशा के लिए सुन्न हो सकता है और कई न्यूरो समस्याएँ पैदा हो सकती है.
|
|