|
पाकिस्तान में प्राचीन कृष्ण मंदिर की अवैध खुदाई |
|
विश्व दर्पण
|
|
सोमवार , , 07 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
|
|
पाकिस्तान मे मंदिरों पर अवैध कब्जे आम बात हैं
|
|
|
एक खबर के अनुसार पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शोर्कुट गाँव में स्थित 300 वर्ष पुराने कृष्ण मंदिर के गलियारे की अवैध खुदाई की गई.
प्रांत के डीसीओ ज़ुबेर खुर्शिद भट्टी ने मंदिर के गलियारे की खुदाई करने का आदेश दिया. उन्हें उम्मीद थी कि वहाँ की जमीन के अंदर बेशकिमती गहने और पुराने सिक्के दबे हुए हैं. गौरतलब है कि इसके लिए अवाकी ट्रस्ट प्रोपर्टी बॉर्ड की अनुमति नहीं ली गई, जो हिन्दुओं के पूजा स्थलों के रखरखाव का कार्य करती है.
हालाँकि खुदाई के बाद कुछ भी हासिल नहीं हुआ और वहाँ की जमीन को मिट्टी से भर देने का आदेश दे दिया गया. लेकिन इससे स्थानीय हिन्दूओं मे रोष व्याप्त हो गया है. वे सवाल उठा रहे हैं कि मुस्लिम बहुल इस प्रदेश में हिन्दू भावनाओं के साथ खिलवाड़ क्यों हो रहा है?
|
|