|
दो NRI भाईओं ने बनाया सबसे सस्ता महिला कंडोम |
|
विश्व दर्पण
|
|
सोमवार , , 07 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
दो NRI भाईओं केतन और संदीप शाह लंडन में दवाई की दूकान चलाते हैं. इन दोनों भाईओं ने अब कंडोम बनाने वाली स्थानीय कम्पनी ड्यूरेक्स के खिलाफ मुहिम शुरू करने की शुरूआत की है. इन दोनों ने यूके का सबसे सस्ता महिला कंडोम बनाने का दावा किया है.
ये कंडोम छोटे और आकर्षक पैक में आएँगे और केवल दवाई की दुकानों मे ही नही बल्कि नाइट क्लब और पब पर भी मिलेंगे. इसके लिए वे कई क्लबों से गठबंधन करने वाले हैं.
इंग्लैड में कंडोम की कीमत काफी अधिक है. दूनिया में कंडोम की सबसे अधिक कीमत आयरलेंड में है क्योंकि वहाँ कि कैथोलिक संस्थाएँ परिवार नियोजन को सही नहीं मानती. उसके बाद नैदरलेंड और फिर इंग्लैड में कंडोम की कीमत सबसे अधिक है.
इंग्लैड में 3 ड्यूरेक्स कंडोम का पैक 3.50 पाउंड में आता है, लेकिन शाह भाई के फ्यूजन नामक कंडोम के पैक 1.99 पाउंड में उपलब्ध होंगे. वे इस इस तरह के पैक में उपलब्ध करवाने वाले हैं जिससे पता नहीं चले कि यह कंडोम का पैक है.
शाह भाईओं को उम्मीद है कि इससे महिलाएँ अपने पर्स में कंडोम का पैक रखने से हिचकिचाएँगी नहीं और इस यूके में सेक्सुअल बिमारियों पर रोक लगेगी.
|
|