|
क्या रेहान पोंचा दिला पाएँगे भारत को सम्मान |
|
खेल जगत
|
|
बुधवार , , 09 जुलाई |
रेहान पोंचा इस बार के बीजींग ओलम्पिक मे भाग लेने वाली भारतीय तैराक टीम के एक सदस्य हैं. रेहान ने हाल ही में 200 मीटर बटरफ्लाई तैराकी स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया था. रेहान ने टेलस्ट्रा तैराकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली थी और उस स्पर्धा के सेमीफाइनल में वे पाँचवे स्थान पर रहे थे, लेकिन बिजींग ओलम्पिक के लिए क्वालिफाय करने में सफल रहे.
रेहान भारत के एकमात्र तैराक हैं जिनके नाम 3 रिकार्ड हैं. उन्होने 400 मीटर, 200 मीटर एकाकी और 400 मीटर फ्री स्टाइल में रिकार्ड बनाएँ है.
देखना होगा बिजींग ओलम्पिक में वे क्या करिश्मा दिखा पाते हैं. हालाँकि उनकी राह काफी कठिन होगी.
|
|