|
जब ग्रीस में ओलम्पिक का दूसरा अवतार शुरू हुआ |
|
खेल जगत
|
|
बुधवार , , 09 जुलाई |
ग्रीस में सदियों पहले ऑलम्पिक खेल हुए थे, लेकिन बाद में यह आयोजन इतिहास के पन्नों मे गायब हो गया. लेकिन अप्रेल 6 1896 का दिन खास था, क्योंकि वह दिन आधुनिक ऑलम्पिक खेलों की शुरूआत का दिन था.
काफी परेशानियों, विरोधों और असमंजस के बावजूद ग्रीस में पहले ऑलम्पिक खेलों का आयोजन हुआ. ऑलम्पिक स्टेडियम मे 60000 दर्शक बैठ सकते थे. ग्रीस के लोगों को यह ओलम्पिक इसलिए भी याद रहेगा क्योंकि स्थानीय धावक लुइस ने इस प्रतियोगिता में मेराथन का स्वर्ण पदक जीता था.
हालाँकि दूनिया के अधिकतर देशों ने इस पहले ऑलम्पिक आयोजन को काफी हल्के से लिया था, लेकिन फिर भी ग्रीस को ओलम्पिक की शुरूआत का श्रेय जाता है.
2004 में ग्रीस को एक बार फिर ओलम्पिक खेल आयोजित करने का अवसर मिला. यह आयोजन पहले वाले आयोजन से कहीं अधिक विस्तृत, भव्य और शानदार था. और तकनीक की नई सम्भावनाओं के द्वार खुलने से दूनिया भर के अरबों लोगों द्वारा देखा गया था.
|
|