|
इरान ने खिलाडियों और फिल्म कलाकारों द्वारा विज्ञापन करने पर रोक लगाई |
|
विश्व दर्पण
|
|
बुधवार , , 09 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
इरान ने अपने खिलाडियों और फिल्म अभिनेताओं के द्वारा विज्ञापन करने पर रोक लगा दी है. इरान सरकार का मानना है कि खिलाडियों और अभिनेताओं को वाणिज्यिक विज्ञापनों मे काम नहीं करना चाहिए अपितु समाजसेवा के कार्यों मे ध्यान लगाना चाहिए.
इरान में अभिनेत्रियों द्वारा विज्ञापन करने पर पहले से ही पाबंदी लगी हुई है. अब खिलाडी और अभिनेता किसी भी प्रकार के प्रिंट अथवा टीवी विज्ञापन नहीं कर सकेंगे.
इस कानून का सबसे बुरा असर इरान के हैविवेट कुस्ती पहलवान हुसैन रेसेजाद पर पड रहा है. हुसैन इरान के सबसे लोकप्रिय खिलाडी हैं और मिनरल पानी के साथ साथ कई फाइनेंस कम्पनियों, बैंको एवं घर उपयोगी चीजों का विज्ञापन करते हैं.
लेकिन अब वे ऐसा नहीं कर पाएँगे.
|
|