|
बीजींग ऑलम्पिक देखने जाने से पहले ध्यान दें |
|
खेल जगत
|
|
गुरुवार , , 10 जुलाई |
यदि आप अगले महीने ओलंपिक खेल देखने के लिए चीन जाने वाले हैं तो यहां की सरकार द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों पर गौर करना मत भूलिएगा.
चीन ने स्पष्ट किया है कि ओलंपिक के दौरान कोई भी व्यक्ति बड़े छाते, शीतल पेय, लाइटर और किसी भी प्रकार का तरल पदार्थ स्टेडियम में नहीं ले जा सकेगा. बीजिंग में सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़े विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि कुछ लोग इन दिशा-निर्देशों पर गौर न करें, लेकिन ये बहुत जरूरी हैं.
बीजिंग और अन्य खेलों का आयोजन करने जा रहे शहरों में सुरक्षा को मुस्तैद बनाने के लिए सुरक्षाकर्मियों के लिए आतंकवाद निरोधक अभ्यास भी कराए गए हैं. चीन के लिए ये खेल प्रतिष्ठा का प्रश्न हैं और वे कोई कसर छोडना नहीं चाहते हैं.
|
|