Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

लाल मस्जिद के आगे हजारों माँओं ने अपने बच्चों को जेहादी बनाने की शपथ ली
विश्व दर्पण
गुरुवार , , 10 जुलाई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



Image
 
पाकिस्तान में इस्लामाबाद स्थित लाल मस्जिद परिसर में हुए एक सम्मेलन में हजारों महिलाओं ने अपने बच्चों को जेहादी बनाने की शपथ ली. यह आयोजन लाल मस्जिद पर हुए सेना के आक्रमण की बरसी के उपलक्ष में आयोजित किया गया था.

समारोह की मुख्य वक्ता मस्जिद के मुख्य क्लर्क की बेटी थी, जिसका पिता इस समय जेल में कैद है. गौरतलब है कि इस सम्मेलन में महिलाएँ अपने छोटे बच्चों के साथ आई थी. यहाँ यह प्रण लिया गया कि शैतानी ताकतों का मुकाबला करने और पाकिस्तान को चुस्त इस्लामिक राष्ट्र बनाने के लिए बच्चों को जेहादी बनाया जाएगा.

पिछले दिनो ऐसे ही एक सम्मेलन के बाद एक आत्मघाती हमले में 16 पाकिस्तानी नागरिकों की मौत हो गई थी. पिछले दिनों कराची में भी सीरियल ब्लास्ट हुए थे.

पाकिस्तान के उपरी प्रांतो में धार्मिक कट्टरवाद की जडें तेजी से मजबूत होती जा रही है जो पाकिस्तान और भारत दोनों के लिए खतरनाक है.

 





टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: