|
मल्लिका शेरावत ने अपने नाम को रजिस्टर करवाया |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
शनिवार , , 12 जुलाई |
मल्लिका शेरावत वह पहली अभिनेत्री बन गई हैं, जिन्होंने अपने नाम को रजिस्टर करवाया है. उन्हें अपने नाम का ट्रेडमार्क भी मिल गया है. यानि कि अब कोई उनके नाम का इस्तेमाल किसी वाणिज्यिक उपयोग के लिए नहीं कर सकेगा, जब तक की खुद उनकी अनुमति ना हो.
मल्लिका शेरावत कुछ लोगों से नाराज थी. खासकर जिस तरह से वेलकम नामक फिल्म के निर्माताओं ने उनके नाम का सहारा लेकर फिल्म का प्रचार किया उससे वे बेहद नाराज थी, क्योंकि फिल्म मे उनकी छोटी सी ही भूमिका थी.
लेकिन अब ट्रेडमार्क रजिस्टर करवा लेने के बाद विज्ञापनों मे उनके नाम का प्रयोग गैरकानूनी हो जाएगा.
|
 Recommend this article... |