|
चीन ने रेस्तरॉ मालिकों से कहा कुत्तों का मांस बेचना बंद करो |
|
खेल जगत
|
|
शनिवार , , 12 जुलाई |
बीजींग के अधिकृत ओलम्पिक रेस्तरॉ अब कुत्तों का मांस नहीं बेच सकेंगे. बीजींग मे आने वाले पर्यटकों की भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया है. बीजींग रेस्तरॉ ट्रेड एसोसिएशन ने अपने सदस्यों से कहा है कि वे अपने मेनु से कुत्तों के मांस के व्यंजन निकाल दें.
इस तरह से ओलम्पिक के लिए अधिकृत करीब 112 रेस्तराँ कुत्तों का मांस नहीं बेच सकेंगे जो कि चीन में काफी लोकप्रिय है. एसोसिएशन ने कहा है कि यदि कोई पर्यटक कुत्ते का मांस खाने की ईच्छा जताता है तो कर्मचारी शालीनता से उन्हे अन्य अनाधिकृत रेस्तरॉ का पता दे सकते हैं.
|
|