|
जब पहली बार ऑलम्पिक ध्वज को डिजाइन किया गया |
|
खेल जगत
|
|
सोमवार , , 14 जुलाई |
आधुनिक ऑलम्पिक की शुरूआत 1896 में ग्रीस से हो चुकी थी, लेकिन तब ऑलम्पिक के लिए कोई अधिकृत ध्वज अथवा लोगो डिजाइन नही किया गया था. यह क्रम आगामी खेलों मे भी चलता रहा.
लेकिन 1920 में एंटवर्प में आयोजित ऑलम्पिक खेलों में पहली बार अधिकृत ओलम्पिक ध्वज का प्रयोग किया गया. सफेद रंग के इस ध्वज के बीच में पाँच गोलाकार बनाए गए थे जो पाँच महाद्विपों का प्रतिनिधित्व करते थे. इसके अलावा ओलम्पिक के अधिकृत गीत की शुरूआत भी इन्ही खेलों से हुई थी.
इन खेलों के दौरान एक खिलाडी हाल प्रिस्ले ने ओलम्पिक का ध्वज चुरा लिया था. लेकिन बाद में सन 2000 में उन्होने यह ध्वज अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक कमेटी को लौटा दिया.
|
|