|
नए iPhone मोबाइल में एक्टीवेशन की समस्या आई |
|
तकनीक
|
|
सोमवार , , 14 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
न्यूजीलैंड और बाद मे जापान में लॉंच हुए एपल के iPhone मे एक्टीवेशन की समस्या दर्ज की गई है. जापान में शुक्रवार को iPhone लॉंच किया गया. सुबह से ही एपल की दूकानों के आगे हजारों लोग कतार लगाकर खडे हो गए थे. वे सभी iPhone को लेकर काफी उत्साहित थे.
लेकिन उनमें से कई लोगों को अपने iPhone को शुरू करने मे दिक्कत आई क्योंकि फोन एक्टीवेट ही नहीं हो रहा था. AT&T के प्रवक्ता के अनुसार यह एक वैश्विक समस्या थी. यह दिक्कत एपल के आइफोन सर्वर से शुरू हुई थी.
लेकिन दोपहर तक समस्या को सुलझा लिया गया और लोग अपने iPhone को घर ले जा पा रहे थे. भारत में भी iPhone जल्द ही लॉंच होने वाला है.
|
|