|
अपंग व्यक्तियों के लिए सहायता स्वरूप नया सॉफ्टवेर |
|
पर्सनल कम्प्यूटिंग
|
|
गुरुवार , , 17 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
अपंग और शारीरिक विकलांगता से जूझ रहे किसी भी व्यक्ति के लिए अपना कम्प्यूटर ऑपरेटर करना मुश्किलों भरा होता है. अपंग, बुजुर्ग और लकवे की शिकायत से ग्रस्त व्यक्ति कम्प्यूटर का इस्तेमाल काफी मुश्किल से कर पाते हैं.
अब अमरीका की वाशिंगटन विश्वविद्यालय के संशाधकों ने ऐसे लोगों की सहायता स्वरूप एक सॉफ्टवेर बनाया है. यह सॉफ्टवेर इतना सक्षम है कि पूर्णत: सक्षम प्रयोक्ता और शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेट कर सकने की क्षमता के दायरे को 60% तक कम कर देता है.
सपल नामक यह प्रोग्राम शुरू किए जाने के बाद एक बार चलने वाला एक टेस्ट लेता है. इसमें प्रयोक्ता को किसी पूर्व निर्धारित कार्य को करना होता है. यह सोफ्टवेर प्रयोक्ता द्वारा माउस को हिलाने की क्षमता और गति तथा उसके द्वारा सही जगह पर क्लिक किए जाने की क्षमता को नोट करता है.
इसके बाद यह सिस्टम का वातावरण प्रयोक्ता के टेस्ट नतीजों के हिसाब से ढाल देता है. उदाहरण के लिए यदि किसी व्यक्ति को माउस हिलाने मे दिक्कत होती हो तो वह माउस की गति कम कर देता है. तथा यदि किसी प्रयोक्ता को आइकोन पर क्लिक करने में दिक्कत आ रही हो तो वह आइकोन बडा कर देता है.
संशोधक अपने इस सॉफ़्टवेर का नतीजों से काफी खुश हैं.
|
|