|
राकेश रोशन और इरोज की 125 करोड की डील समाप्त |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
शुक्रवार , , 18 जुलाई |
राकेश रोशन की फिल्म काइट्स जिसमें रितिक रोशन और बार्बरा मोरी मुख्य भूमिकाओं में है, के अधिकार इरोज इंटरनेशनल ने 125 करोड रूपये में खरीदे थे. उस समय इस बात की काफी चर्चा बाजार में हो रही थी. लेकिन अब खबर है कि राकेश रोशन और इरोज के बीच की यह डील रद्द हो गई है.
इसके पीछे की वजह यह है कि इरोज ने इस फिल्म के प्रिपिचुअल राइट्स मांगे थे जो रोशन परिवार को मंजूर नहीं थे. प्रिपिचुअल राइट्स लेने के बाद इरोज इंटरनेशनल के पास फिल्म के सभी प्रकार के मालिकाना हक 33 वर्षों के लिए आ जाते.
अब इन दोनों कम्पनियों के बीच का करार टूट चुका है. और इस तरह से फिल्म जगत की एक बहुत बडी डील "नो डील" में बदल चुकी है.
|
 Recommend this article... |