|
पेट की एक कृमि बच्चों को दमे के दौरे से बचा सकती है |
|
स्वास्थ्य
|
|
शुक्रवार , , 18 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
पेट में लम्बे काल से पाई जाने वाली एक कृमि बच्चों मे दमे के रोग को होने से रोक सकती है.
हेलिकोबेक्टर पायलोरी नामक यह कृमि 50000 वर्ष से मानव शरीर में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है. हालाँकि इस बेक्टेरियम से अल्सर और पेट का केंसर होने की सम्भावना रहती है, लेकिन यही कृमि 3 से 13 वर्ष के बच्चों को दमे के रोग से भी बचाता है. यदि किसी बच्चे के पेट में यह बेक्टेरियम पाया जाता है तो उसे दमे का रोग होने की सम्भावना 60% तक कम होती है.
वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कृमि अब धीरे धीरे समाप्त हो रही है. इंसानो द्वारा एंटीबायोटिक्स के अधिक से अधिक इस्तेमाल होने से इसका अस्तित्व भी खत्म हो रहा है.
इस शोध में यह भी दर्शाया गया है कि यदि किसी बच्चे के पेट में हेलिकोबेक्टर पायलोरी नामक बेक्टेरियम नहीं होता है तो उसके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता एलर्जी के प्रति सजग होना नहीं सिख पाती है. और इस प्रकार दमे जैसे रोग होने की सम्भावना भी बढ जाती है.
|
|