|
टीवी बच्चों को नुकसान पहुँचाता है, भले ही वे टीवी ना देख रहे हों |
|
रोचक तथ्य और जानकारी
|
|
शनिवार , , 19 जुलाई |
बच्चों द्वारा टीवी के प्रति लगाव की वजह से उन्हे शारीरिक और मानसिक नुकसान पहुँचता है. वे घर के बाहर खेलने जाने और पढाई में ध्यान लगाने से कतराने लगते हैं. लेकिन अब एक नई शोध से पता चला है कि बच्चे यदि टीवी ना भी देख रहें हो, लेकिन टीवी के सामने मौजूद हों तो भी उसके प्रभाव से ग्रसित हो जाते हैं.
इस शोध के अनुसार जब घर के बडे टीवी देखते हैं और छोटे बच्चे उनके पास मौजूद होते हैं तो वे अपने खिलौनों और पढाई पर ध्यान केन्द्रित नही कर पाते हैं. भले ही वे टीवी ना देख पा रहे हों लेकिन उनकी पृष्ठभूमि पर चल रही टीवी के दृश्य और आवाज उन्हे विचलित करते हैं.
छोटे बच्चों को यह अधिक नुकसान पहुँचाती है क्योंकि इससे उनकी एकाग्रता और भाषा को सिखने की समझ कमजोर होती है.
अभिभावकों को चाहिए कि वे टीवी देखते समय अपने छोटे बच्चों को आवश्यक दूरी पर रखें.
|
|