Tarakash.com, Hindi News, india news, entertainment, Hindi site, Hindi website, Hindi portal, तरकश - Hindi Information and Entertainment Portal

पॉल ब्रैथवाइट है दूनिया का सबसे अभागा बच्चा
स्वास्थ्य
शनिवार , , 19 जुलाई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



Image
 
ब्रिटेन के पॉल बैथवाइट को दूनिया का सबसे दुर्भाग्यशाली बच्चा कह सकते हैं. पॉल दूनिया का सबसे अधिक एलर्जेटिक बच्चा है. उसका शरीर लगभग हर पदार्थ से रिएकशन करता है.

6 साल का यह बच्चा अब अपने घर में कैद रहने को मजबूर है, क्योंकि उसकी चमडी सूर्य की किरणों को सहन नही कर सकती. उसे घास से भी एलर्जी है, तथा मिट्टी से भी. वह जानवरों के पास नहीं जा सकता क्योंकि उसे जानवरों से भी एलर्जी है. वह सोफे पर बैठ नहीं सकता क्योंकि उसे फैब्रिक से एलर्जी है.

वह दंतमंजन नहीं कर सकता है क्योंकि उसे टूथपेस्ट से एलर्जी है. वह पौष्टिक खाना भी नहीं खाता है क्योंकि अधिकतर खाद्य पदार्थ उसके लिए एलर्जेटिक हैं. वह एक विशेष दूध के उपर आधारित है जो उसे एक नली के द्वारा पिलाया जाता है.

पॉल जिस तरह की एलर्जी से ग्रसित है वह अनोखी है और कम ही देखने को मिलती है. डॉक्टरों का अनुमान है कि पॉल दूनिया का एकमात्र व्यक्ति है जिसे इस हद तक एलर्जी है.

पॉल फिर भी जिंदगी से लड रहा है. उनकी माँ का कहना है कि, वे नहीं जानती कि पॉल का क्या भविष्य है, वे सिर्फ इतना जानती हैं कि पॉल एक विशेष बच्चा है.'

 





टिप्पणियाँ (3)add
पॉल ब्रैथवाइट
द्वारा प्रेषित ghughutibasuti , जुलाई 20, 2008
बहुत दुख की बात है। हम तो एक दो एलर्जी से लड़कर ही पस्त हो जाते हैं। पॉल व उसकी माँ की हिम्मत को दाद देते हैं।
घुघूती बासूती
report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
हार ना माने
द्वारा प्रेषित गरिमा , जुलाई 20, 2008
पॉल के लिये सिर्फ़ इतना कह सकती हुँ कि हार ना माने, मै भी कई तरह के एलर्जी से ग्रस्त थी, आज भी हुँ, मै जानती हुँ कि इस तरह से जीना बहुत मुश्किल भरा होता है पर, उसके लिये एक अच्छी खबर है कि उसे पता है कि उसे किस चीज एलर्जी है, पर मेरे बचपन मे तो किसी को समझ मे ही नही आता था कि किस चीज से एलर्जी है, या फ़िर आखिर ये एलर्जी कौन सी बला होती है।
पॉल के माता-पिता से मेरा अनुरोध है कि वो पॉल को किसी ऊर्जा चिकित्सक से दिखलायें, क्योंकि यही एक विधी है जो एलर्जी से लडने के लिये शरीर को तैयार करता है, और इससे कोई एलर्जी नही होती। अगर मेरा संदेश उन तक किसी तरह से पहुँच जाये तो अच्छा होगा।
यह मेरा निजी अनुभव है, क्योंकि मै अपने लिये पहली मरीज थी, जिसका मैने इलाज किया, और अब दुसरो का भी कर रही हुँ, और मैने अब तक किसी को भी (मुझे लेकर) ऊर्जा चिकित्सा से एलर्जी होते हुए नही अनुभव किया है।

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
...
द्वारा प्रेषित vipin , जुलाई 20, 2008

दुख की बात है
http://vipinkizindagi.blogspot.com

report abuse
vote down
vote up
Votes: +0
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

busy
 


लोगिन करें






क्या आप अपना कूटशब्द भूल गये हैं?
क्या आप ने अभी तक खाता नहीं खोला? खाता खोलें

फ़ीड सबस्क्राइब करें


आपका Email ID: