newsite.jpg
जल्द ही आ रही है हाई टेक विंड शिल्ड
तकनीक
सोमवार , , 21 जुलाई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



कार चलाते समय आम लोगों को अनेक तरह की समस्याओं का सामना करना पडता. सुबह के समय अधिक मात्रा में कोहरा छाने पाने सामने के दृश्य दिखाई देने बंद हो जाते हैं. यही हाल तेज बारीश आने के समय होता है. यदि आप हाईवे पर तेज गति से गाडी चलाते हैं और अचानक मोड आने पर परेशानी खडी हो जाती है. इसके अलावा गति का बोध नहीं रहता क्योंकि हर समय स्पीडोमिटर पर आँखे गडाए रखना सम्भव नहीं होता.

लेकिन अब जी.एम. मोटर्स एक ऐसी हाई टेक विन्ड शिल्ड बना रही है जिससे ये सभी समस्याएँ समाप्त हो जाएँगी. कहने को तो यह विंड शील्ड कमजोर आँखो वाले लोगों की सहायता स्वरूप बनाई जा रही है लेकिन आम आदमी भी इससे लाभांवित होंगे.

यह विंड शील्ड लेजर, इंफ्रारेड किरणों और कैमेरे से लैस होगी. धुँध के समय लेजर किरणें रास्ते की सीमा को चिह्नित कर विंड शील्ड पर एक लाल रेखा बना देगी जो वाहन चालक को रास्ते की सही दिशा बताने का कार्य करेगी. यही नहीं इंफ्रारेड किरणें मार्ग पर आने वाले किसी भी व्यवधान जैसे कि कोई जानवार आदि की सूचना चालक को एक छायाचित्र बनाकर दे देगी. इसके अलावा विशेष कैमरे कार के आसपास के वातावरण पर नजर रखेंगे.

इसके अलावा कार की गति तय सीमा से आगे जाने पर विंड शील्ड के उपर चेतावनी आनी शुरू हो जाएगी. नए जमाने की यह विंड शील्ड इस समय परीक्षण के दौर से गुजर रही है. लेकिन एक बार उत्पादन शुरू होने के वाद सडक दुर्घटनाओं मे कमी आना तय है.

 




टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें