|
बच्चन परिवार के अनफोर्गेटेबल टुर का भव्य शुभारंभ |
|
बॉलिवुड की खबरी
|
|
मंगलवार , , 22 जुलाई |
बच्चन परिवार के वैश्विक टुर अनफोर्गेटेबल का कनाडा में भव्य शुभारंभ हुआ. 12000 लोगों की भारी भीड के बीच बच्चन परिवार के तीन सदस्यों अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने नृत्य पेश किया. उनका साथ देने के लिए प्रिति झिंटा, रितेश देशमुख और अक्षय कुमार मौजूद थे.
बच्चन परिवार ने अपना हिट डांस नम्बर कजरा रे पर नृत्य पेश कर समाँ बाँध दिया. अमिताभ बच्चन इस शो की सफलता से काफी खुश हैं. हालाँकि वे इस बात से नाराज भी हैं कि फिल्म उद्योग के कुछ लोग और मीडियाकर्मी उनके शो को असफल साबित करने पर तुले हुए हैं.
बहरहाल इस शो के अगले शो अमरीका में होने वाले हैं. न्यूयॉर्क में होने वाले अगले शो में माधुरी दीक्षित भी भाग लेंगी. जाहिर है इससे और अधिक भीड जूटेगी.
|
 Recommend this article... |