|
1 लाख रूपए की कार के बाद टाटा लाएगी 1 लाख पाउंड की कार |
|
विश्व दर्पण
|
|
मंगलवार , , 22 जुलाई |
 |
तरकश ब्यूरो
|
|
देश की अग्रणी ऑटोमोबाइल कम्पनी टाटा मोटर्स की 1 लाख रूपयों की कार नेनो जल्द ही सडकों पर दौडती नजर आएगी. वहीं दूसरी ओर कम्पनी ने 1 लाख पाउंड की कार भी बाजार में उतारने का फैसला किया है. इस तरह से सबसे सस्ती कार के बाद एक सबसे महँगी कार भी टाटा की ही होगी जो भारतीय सडकों पर दौडेगी.
कुछ महीनों पहले यूके की कम्पनी जगुआर और लेंड रोवर का अधिग्रहण करने के बाद टाटा मोटर्स इस ब्रांड की कारें भारतीय बाजार मे उतारने वाली है. इस समय जगुआर की सबसे महँगी कार करीब 85000 पाउंड की आती है. दूसरी और लेंड रोवर की कारें 25000 पाउंड से 70000 पाउंड के बीच आती है. टाटा की नई कार नेनो से करीब 85 गुना महँगी होगी. 1 लाख पाउंड करीब 85 लाख रूपयों के बराबर होते हैं.
|
|