|
बीग बॉस का अगला सीजन कलर्स पर |
|
टेलीविज़न
|
|
मंगलवार , , 22 जुलाई |
हाई प्रोफाइल और लोकप्रिय शो बीग ब्रदर के भारतीय अवतार बीग बॉस का दूसरा
संस्करण वायोकोम 18 के नए हिन्दी चैनल कलर्स पर आएगा. पहले यह शो सोनी
टीवी पर आता था.
सोनी के लिए यह शो काफी फायदेमंद साबित हुआ था. अरशद वारसी द्वारा संचालित इस शो ने जबरदस्त रेटिंग प्राप्त की थी.
लेकिन इस शो का दूसरा संस्करण सोनी पर नहीं बल्कि कलर्स पर आएगा. यह शो वर्तमान रियलिटी शो खतरों के खिलाडी की जगह लेगा. दोनों शो एंडेमोल द्वारा निर्मित हैं.
कलर्स के सीइओ राजेश कामथ का कहना है कि उन्होनें अभी से बीग बॉस का प्रचार शुरू कर दिया है. ताकी दर्शकों को महसूस हो कि हमारे पास बडे शो और कार्यक्रमों की कमी नही है. इस शो के लिए शिल्पा शेट्टी को अनुबंधित किया गया है. लेकिन यह ज्ञात नहीं है कि वे शो में एक प्रतियोगी होंगी या फिर होस्ट?
|
 Recommend this article... |