newsite.jpg
अब चाँद के लिए बनेगा विशेष GPS सिस्टम
तकनीक
बुधवार , , 23 जुलाई
teamtarakash.jpg तरकश ब्यूरो



Image
 
दूनिया भर में आजकल GPS सिस्टम का उपयोग बढ रहा है. राह भटक चुके लोगों के लिए अपने गंतव्य स्थान तक पहुँचने के लिए GPS सिस्टम का प्रयोग करना आजकल आम हो रहा है.

दूसरी ओर अमरीका की स्पेस एजेंसी नासा ने अमरीका के एक संशोधक रोन ली को एक ऐसा सिस्टम बनाने ठेका दिया है जो GPS सिस्टम की तरह ही काम करे. नासा इस सिस्टम का प्रयोग धरती के लिए नहीं बल्कि चाँद पर भेजे जाने वाले एस्ट्रोनोट्स की सहायता के लिए करने वाली है.

रोन ली का कहना है कि चाँद पर जाने वाले अंतरिक्षयात्री किसी GPS सिस्टम का प्रयोग नहीं कर सकते हैं, क्योंकि चाँद के आसपास को उपग्रह नहीं है जो GPS यत्रों को सिग्नल भेज सके. इसलिए वे एक ऐसा यंत्र बना रहे हैं जो GPS सिस्टम की तरह ही काम करेगा लेकिन चाँद की सतह, विशेष स्टिरियो केमेरा और सौरमंडल मे मौजूद अन्य इमेजिंग सेंसर से आँकडे प्राप्त करेगा.

इस यंत्र का प्रयोग चाँद पर जाने वाले यात्री कर सकेंगे. इससे उनके मन मे भटक जाने का डर समाप्त होगा और वे चाँद की धरती पर अपने अंतरिक्ष यान से दूर जा कर जाँच कर पाएँगे.
 




टिप्पणियाँ (0)add
टिप्पणी लिखें
quote
bold
italicize
underline
strike
url
image
quote
quote
smile
wink
laugh
grin
angry
sad
shocked
cool
tongue
kiss
cry
smaller | bigger

security image
दिखाये गये अक्षर लिखें


busy
 

सबस्क्राइब करें

ईमेल में:


ईमेल में प्राप्त करें

ईमेल आईडी लिखें