|
एकता ने कहा उनका महाभारत याद रखा जाएगा |
|
टेलीविज़न
|
|
गुरुवार , , 24 जुलाई |
एकता कपूर ने एक साक्षात्कार मे कहा कि महाभारत उनका आज तक का सबसे बडा प्रोजेक्ट है. चार अलग अलग लोकेशन पर धारावाहिक की शूटिंग चार अलग निर्देशक कर रहे हैं. पहले एपीसोड मे ही द्रोपदी का चीरहरण का दृश्य दिखाने के बारे मे पूछे जाने पर एकता ने कहा कि वे दर्शकों को चौंकाना चाहती थी और यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि दर्शक आगे के एपीसोड देखें.
बालाजी के लगभग हर धारावाहिक के प्रत्येक एपीसोड की शूटिंग 1 दिन मे निपटा ली जाती है, लेकिन महाभारत के एक एपीसोड को फिल्माने मे चार-पाँच दिन का समय लग रहा है. इसलिए इस धारावाहिक की शूटिंग एक साथ अलग अलग जगहों पर चल रही है.
वैसे एकता के महाभारत को अच्छी रेटिंग प्राप्त हुई है.
|
 Recommend this article... |